वापस जाएँ

रोटी बैंक सोसाइटी बांदा द्वारा जजी चौराहे पर निःशुल्क शीतल जल एवं छबील शिविर

Posted on: 18 May, 2026
रोटी बैंक सोसाइटी बांदा द्वारा जजी चौराहे पर निःशुल्क शीतल जल एवं छबील शिविर
44 डिग्री तापमान में 4500 से अधिक राहगीरों को मिली बड़ी राहत
🔥 भीषण गर्मी के बीच मानवता और सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए रोटी बैंक सोसाइटी बांदा द्वारा आज जजी चौराहे पर निःशुल्क शीतल जल एवं छबील वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
💧 इस सेवा शिविर में राहगीरों को शीतल जल, शरबत, पेठा, बिस्किट एवं कोल्ड ड्रिंक वितरित की गई, जिससे तेज गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्लाह, एडीएम न्यायिक माया शंकर यादव, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, ईओ नगर पालिका श्रीचन्द्र सहित कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने स्वयं राहगीरों को शीतल जल वितरित कर इस जनसेवा कार्य की सराहना की। 🙏
❤️ रोटी बैंक सोसाइटी बांदा लंबे समय से जरूरतमंदों के लिए भोजन, कपड़े, कॉपी-किताबें, जूते एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर समाजसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक शेख सादी जमा, सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज, अध्यक्ष रिजवान अली सहित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सेवा • संवेदना • मानवता
#RotiBankBanda #Banda #Humanity #Seva #SocialWork #HeatWaveRelief #BundeliLahar #BandaNews #छबील_सेवा #मानवता